फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Oxygen plant is gasping for breath due to shortage of 18 lakh

Nainital News: 18 लाख की कमी से सांस अटकी ऑक्सीजन प्लांट की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant is gasping for breath due to shortage of 18 lakh
रामनगर। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट जनवरी से बंद है। ऑक्सीजन प्लांट के 18 लाख रुपये की देनदारी बकाया है। वर्तमान में अस्पताल में जरूरत पड़ने पर सिलिंडर से मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के दौरान मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए अस्पताल में दो करोड़ 90 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया था। प्लांट से अस्पताल के 100 बेड जोड़े गए थे। प्लांट निर्माण के बाद 18 लाख रुपये की देनदारी होने के कारण जनवरी से संबंधित ठेकेदार ने इसका संचालन बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसका भुगतान जल्द करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन




खनन न्यास की ओर से प्लांट का निर्माण हुआ था। अभी 18 लाख रुपये की देनदारी है। इसे लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए 100 ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद हैं। - डॉ. विनोद टम्टा, सीएमएस, रामनगर अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed