फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   overloaded dumpers caught

क्षमता से अधिक भार लेकर सड़क पर दौड़ना पड़ा भारी

Sun, 24 Dec 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं/हल्दूचौड़ (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं/हल्दूचौड़ (नैनीताल)।  Updated Sun, 24 Dec 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
overloaded dumpers caught
बिना रायल्टी चुकाए रेता बजरी ले जाते छह ट्रक पकड़े - फोटो : Amar ujala
उत्तराखंड ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का अभियान रंग लाया। संगठन के लोगों ने आठ ओवरलोड वाहनों को खान विभाग को सौंपा तो उन्हें सीज कर दिया गया। इन वाहनों के चालकों से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला। 
विज्ञापन


उत्तराखंड ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बगास से भरे दो ट्रकों से एआरटीओ सरदार गुरुदेव सिंह ने 25 हजार जुर्माना वसूला। शांतिपुरी बैरियर से दो ओवरलोड ट्रकों को दबोचा गया। वाहन चालकों के पास वैध कागजात नहीं होने पर उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा को सौंप दिया।
विज्ञापन


जब इन वाहन चालकों से बिना शुल्क के रेता बजरी लाने के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने न्यू तराई स्टोन क्रशर से माल लाने की बात कबूली। इस पर उपजिलाधिकारी किच्छा और उप निदेशक खनन राजपाल लेघा ने क्रशर में छापामारी की।  क्रशर मौजूद उप खनिज की पैमाइश की गई तो भारी मात्रा में अवैध खनन पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर टीम ने क्रशर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर सौंपी है। इधर यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह रिंटू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओवरलोड पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने तक यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा। ओवरलोड के खिलाफ कार्रवाई में जीवन कबड़वाल, महेश चौधरी, मनोज सिंह, अनिल गिरी, जेपी तिवारी, अल्ताफ खान, ओंकार शर्मा, इकराम खान, दीपू नयाल समेत यूनियन के कई पदाधिकारी शामिल थे।

खान विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान छह ट्रक बिना रायल्टी भुगतान किए ही रेता बजरी ले जाते पकड़े गए। सभी ट्रकों को सीज कर दिया गया है।


उप निदेशक खान राजपाल लेघा के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को लालकुआं नैनीताल रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने हल्दूचौड़ में चेकिंग के दौरान रेता, पत्थर से लदे एक के बाद एक कर छह ट्रकों को पकड़ा है। इनमें ट्रक संख्या यूपी 26 0205, एचआर 57 3996, यूपी 33 टी 2811, यूपी 26 टी 2232, यूपी 26 टी 2445, यूपी 26 टी 2446 हैं। जब इन वाहनों के चालकों से उप खनिज के दस्तावेज दिखाने को कहा तो वे बगले झांकने लगे। इस पर टीम ने तत्काल उन सभी वाहनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed