फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Over 600 workers took to the streets demanding equal pay.

Nainital News: समान वेतन के लिए सड़कों पर उतरे 600 से अधिक कर्मचारी

Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 19 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Over 600 workers took to the streets demanding equal pay.
हल्द्वानी में रैली निकालकर  कमिश्नर कैंप  कार्यालय की ओर जाते त्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक
हल्द्वानी। जल संस्थान के संविदा कर्मियों ने समान कार्य समान वेतन जैसी मांगों के लिए बुद्ध पार्क में धरना दिया। कुमाऊं भर से पहुंचे 600 कर्मचारियों ने कमिश्नर आवास तक रैली निकाली और मांगों पर सुनवाई न होने पर मार्च में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में 10 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों को नियमित किए जाने, पौड़ी गढ़वाल के श्रीकोट श्रीनगर में 38 और पिथौरागढ़ में हटाए गए तीन कर्मचारियों को बहाल किए जाने जैसी मांगें उठाईं। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने कमिश्नर आवास तक रैली निकाली लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मांगों पर सुनवाई न होने पर अगले महीने में प्रदेश भर के करीब 3500 कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। वहां संघ के संरक्षक गणेश नाथ गोस्वामी, श्याम सिंह संभल, दयाकिशन कांडपाल, सुरेश चंद्र पनेरू, प्रकाश चंद्र शर्मा, पान सिंह चिलवाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्होंने दिया समर्थन
जल संस्थान संविदा कर्मियों को उत्तराखंड ऊर्जा आउटसोर्स श्रम संगठन के साथ ही विधायक सुमित हृदयेश, यूकेडी युवा इकाई के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।



लीकेज बनाने और लाइनों की मरम्मत के कार्य ठप
जल संस्थान के संविदा कर्मियों के धरना-प्रदर्शन के चलते कुमाऊं भर में फील्ड कार्य ठप हो गए। हल्द्वानी में फिल्टर प्लांट के वॉल्व खोलने, ट्यूबवेलों और लाइनों से जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग करने से शहर में कई स्थानों पर लीकेज सुधारने, पाइप लाइन मरम्मत जैसे कार्य प्रभावित हुए हैं।

हल्द्वानी में रैली निकालकर  कमिश्नर कैंप  कार्यालय की ओर जाते त्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक

हल्द्वानी में रैली निकालकर  कमिश्नर कैंप  कार्यालय की ओर जाते त्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक

हल्द्वानी में रैली निकालकर  कमिश्नर कैंप  कार्यालय की ओर जाते त्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक

हल्द्वानी में रैली निकालकर  कमिश्नर कैंप  कार्यालय की ओर जाते त्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed