{"_id":"66de468d8a020b48750cf854","slug":"outsiders-will-not-be-allowed-to-meet-notorious-criminals-in-jails-haldwani-news-c-8-1-hld1023-423237-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों से बाहरी लोगों की नहीं होगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों से बाहरी लोगों की नहीं होगी मुलाकात
Mon, 09 Sep 2024 06:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं की जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों से अब बाहरी लोग नहीं मिल पाएंगे। जेल मुख्यालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
कुमाऊं की जेलों में कई कुख्यात अपराधी बंद हैं। इन अपराधियों से अभी तक मिलने के लिए कोई भी व्यक्ति जेल आ जाता था। जेल प्रशासन इन्हें मिलने भी देता था। इस कारण अपराधियों की बातें बाहर तक पहुंच जाती थी। कई बार जेल में बंद अपराधियों पर जेल से ही गिरोह संचालित करने के आरोप भी लगते रहे हैं।
हाल में अंडरवर्ड डाॅन प्रकाश पांडे उर्फ पीपी अल्मोड़ा जेल में जूना अखाड़े की दीक्षा लेकर सुर्खियों में आ चुका है। उधर अखाड़े के विरोध के बाद जेल मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि जेल मुख्यालय ने कुछ महीने पहले आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कुख्यात अपराधियों से अब उनके परिजन ही मुलाकात कर सकेंगे। बाहरी लोगों को कुख्यात अपराधियों से मिलने नहीं दिया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर