फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Outrage over not transferring the bus station to the Transport Corporation

Nainital News: बस स्टेशन परिवहन निगम को हस्तांतरित नहीं करने पर आक्रोश

Wed, 25 Sep 2024 05:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 25 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Outrage over not transferring the bus station to the Transport Corporation
भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवहन निगम की फरसौली स्थित रोडवेज कार्यशाला में मंगलवार को सचिव लीला बोरा की अध्यक्षता में सयुंक्त मोर्चा परिवहन निगम के पदाधिकारियों की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने बस स्टेशन को परिवहन निगम को हस्तांतरित नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि बस स्टेशन निगम को हस्तांतरित न करते हुए अलग-अलग विभागों को आवंटित किया गया है, जो नियम विरुद्ध है। तय किया गया कि चार अक्तूबर को भवाली डिपो का संचालन पूर्ण रूप से बंद रखते हुए नैनीताल बस स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सात अक्तूबर को काठगोदाम और 14 अक्तूबर को पूरे कुमाऊं क्षेत्र में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संचालन करते हुए कर्मचारी नेता एलडी पालीवाल ने कहा कि बस स्टेशन का स्वामित्व परिवहन निगम को दिलाकर रहेंगे। वहां क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, टीका सिंह मेहरा, दीपक कुमार, सीमा सिंह, भगवती पांडे, हेम बेलवाल, अखिलेश जोशी, लखन लाल, जगदीश सिंह, विद्यासागर, संतोष कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed