फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Orthopedic surgeon on leave at BD Pandey Hospital, patients upset

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, मरीज परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Orthopedic surgeon on leave at BD Pandey Hospital, patients upset
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। बीडी पांडे अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का एक ही पद है। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते पूर्व में यहां एक अतिरिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञ को तैनात किया गया था जिसके चलते एक की छुट्टी के दौरान मरीजों को दिक्कतें नहीं होती थीं। लेकिन बीते दो वर्षों से अस्पताल में एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से अस्पताल आ रहे मरीजों को बिना उपचार के ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई मरीज उपचार कराने के लिए 40 किलोमीटर दूर हल्द्वानी के चक्कर काट रहे हैं। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि डॉक्टर पांच दिन की ट्रेनिंग पर गए है, बीती रोज तक रोस्टर में वैकल्पिक तौर पर चिकित्सक पहुंच रहे थे। शनिवार को किसी कारणवश डाक्टर नहीं आ सके। सोमवार से डॉक्टर आ जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed