{"_id":"654016cad3291b35ba0d50db","slug":"order-investigation-case-cutting-sandalwood-tree-ramnagar-news-c-8-1-hld1027-252904-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चंदन का पेड़ काटने के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चंदन का पेड़ काटने के मामले में वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज कार्यालय के परिसर से चंदन का पेड़ काटने के मामले को वन मंत्री ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
रामनगर के कोसी रेंज कार्यालय परिसर में वर्षों पुराने चंदन के पेड़ को चार दिन पहले तस्करों ने काट दिया था। पेड़ काटने के बाद वन कर्मियों ने घटना को छिपाकर रखा। खबर प्रकाशित होने के बाद वन अधिकारियों में खलबली मच गई।
वहीं दूसरी ओर देहरादून में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि जिस चंदन के पेड़ को कोसी रेंज कार्यालय में काटा गया है। उसे तीन साल पहले भी काटने का प्रयास किया गया था। तब तस्कर केवल एक तना ही काटकर ले गए थे। चंदन का पेड़ आसानी से कट गया, लेकिन वन अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। या तो इसमें विभाग के ही लोग शामिल है या फिर वन कर्मी सुरक्षा करने में असफल साबित हो रहे हैं।