{"_id":"655bb74d6d31e938ed039304","slug":"opposition-to-increase-in-license-fee-by-business-establishments-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-298-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: व्यापारिक प्रतिष्ठानों का लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: व्यापारिक प्रतिष्ठानों का लाइसेंस शुल्क बढ़ाने का विरोध
विज्ञापन
लालकुआं नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक करते पदाधिकारी।
लालकुआं (नैनीताल)। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने लालकुआं नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों का लाइसेंस शुल्क अत्यधिक बढ़ाने का विरोध करते हुए पूर्ववत करने की मांग की। बोर्ड बैठक में करीब 12 प्रस्ताव पास हुए।
नगर पंचायत कार्यालय में बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन लालचंद्र सिंह एवं संचालन अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने किया। बैठक में उत्तराखंड शासन की ओर से सर्किल रेट के आधार पर हाउस टैक्स शुल्क जमा करने पर सभासदों ने कहा कि सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए।
बैठक में तय किया गया कि नगर पंचायत फिलहाल पूर्व की तरह ही हाउस टैक्स वसूलेगी जिस पर सभी ने सहमति जताई। इसके अलावा निर्णय लिया गया कि वार्ड एक में पूर्व सीएम एनडी तिवारी की प्रतिमा लगाई जाएगी जिसका प्रस्ताव ध्वनिमत से पास किया गया।
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, संजय अरोड़ा, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, रंजू देवी, राजलक्ष्मी पंडित, कामेश भंडारी, भुवन जोशी, गोपाल खत्री, सोनू भारती आदि मौजूद थे।