{"_id":"617dbac6f14e9358e7374114","slug":"openly-robbed-30-thousand-cash-absconding-nainital-news-hld4431915110","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार की नकदी लूट उचक्का फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार की नकदी लूट उचक्का फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शनिवार शाम देहरादून जाने के लिए रोडवेज बस के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति से उचक्का 30 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का सुराग नहीं लगा।
शनिवार शाम विद्युत विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति देहरादून जाने के लिए रोडवेज परिसर में खड़ा था। बताया जाता है कि इसी दौरान उसने जेब से रुपये निकालकर गिनना शुरू ही किया था कि तभी सामने से आया उचक्का नगदी छीनकर भाग गया। युवक के शोर करने पर आसपास मौजूद लोगों ने उचक्के को घेर लिया और इसकी सूचना तल्लीताल में मौजूद चीता पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही लोग उचक्के के आसपास से हट गए। इसी बीच आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया।
आसपास मौजूद युवक और पुलिस के जवान भी उचक्के के पीछे हल्द्वानी रोड को भागे, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।