फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opened fake account in Indusind Bank and distributed loans, embezzled Rs 17.52 lakh

Nainital News: इंडसइंड बैंक में फर्जी खाता खोल बांटा ऋण, 17.52 लाख का गबन

Sun, 18 May 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 18 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Opened fake account in Indusind Bank and distributed loans, embezzled Rs 17.52 lakh
हल्द्वानी। हल्दूपोखरा स्थित इंडसइंड बैंक की हल्द्वानी शाखा में दुकानदारों के फर्जी खाते खोलकर लोन की 17.52 लाख की रकम गबन करने का मामला सामने आया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक, क्रेडिट हेड और चार फील्ड ऑफिसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी यूपी के रामपुर और रामनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मैनेजर बिनाका ने बताया कि इंडसइंड बैंक की 17 शाखा का संचालन वह देखते हैं। इसमें हल्द्वानी भी उनके अधीन है। बीते दिनों शाखा में एक दुकानदार के नाम पर ऋण देने का मामला सामने आया। जब जांच हुई तो पता चला कि दुकानदार ने आवेदन तो किया था लेकिन उसे ऋण नहीं मिला। जांच में पता चला कि उसका खाता भी बैंक में खुला है और उसमें ऋण की राशि भी गई है। पहला मामला खुलने के बाद फील्ड ऑफिसर फरार हो गए थे। जब गहनता से जांच हुई तो कुल 17,52,532 रुपये का गबन निकला। तहरीर में कहा कि रामनगर के ललितपुर निवासी अर्जुन, रामपुर जनपद के गुलरिया खुर्द निवासी केशव सिंह, रामपुर के शाहबाद के असलतपुर निवासी सचिन सिंह और रामपुर के पीपलसाना निवासी संदीप कुमार सिंह बैंक में फील्ड ऑफिसर थे। इन लोगों का काम ऋण की वसूली और समय से किश्त जमा कराना था। इन लोगों ने ब्रांच मैनेजर अवनीश कुमार ओर ब्रांच क्रेडिट हेड संजय कुमार के साथ मिलकर कुछ दुकानदारों को लोन देने के बहाने बैंक में बुलाया। इस दौरान उनका खाता खोला और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। फिर दुकानदारों को बुलाकर योग्यता चेक करने के बहाने फिंगरप्रिंट लिए और कह दिया कि आपको ऋण नहीं मिल सकता है। बाद में दुकानदारों के खाते में ऋण की रकम डाल दी और उसे एटीएम के जरिए निकाल लिया। एक मामला सामने आने के बाद यह पकड़ में आया। हेराफेरी की पोल न खुले, इसके लिए वे दुकानदारों के खाते में किश्त की रकम भी समय-समय पर डाल देते थे। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed