{"_id":"a47c73559377fcfa4ade68cf5cad6f05","slug":"opd-will-still-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी ठप रहेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी ठप रहेगी ओपीडी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 13 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट प्रैक्टिस कर रोगी से 350 रुपए फीस लेने के आरोप में पकड़े गए काशीपुर के सीएमएस को फंसाने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) ने सोमवार को भी ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
काशीपुर के सीएमएस डा. बीसी जोशी को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में डाक्टरों ने शनिवार को ओपीडी बंद रख कार्य बहिष्कार किया था। पीएमएस के सचिव डा. एलएम रखोलिया ने बताया कि सोमवार को भी कुमाऊं के सभी अस्पतालों में ओपीडी ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को देहरादून में बैठक के बाद प्रांतीय कार्यकारिणी अग्रिम रणनीति तय करेगी। डा. रखोलिया ने बताया कि डा. जोशी के खिलाफ साजिश रचने वालों की भी जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विजिलेंस की भूमिका भी जांच होनी चाहिए। विजिलेंस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी, पोस्टमार्टम और वीआईपी के अलावा अन्य कोई काम सरकारी अस्पताल में सोमवार को नहीं होगा। बता दें कि बेस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 12 सौ से 14 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं, जबकि महिला अस्पताल में प्रतिदिन पांच सौ मरीज आते हैं।
विज्ञापन