फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Only critically ill patients will be referred from the base hospital

बेस अस्पताल से गंभीर बीमारी वाले मरीज ही होंगे रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Only critically ill patients will be referred from the base hospital
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। अधिग्रहीत प्राइवेट अस्पतालों में बेस अस्पताल से केवल गंभीर बीमारी वाले मरीजों को ही रेफर समिति की संस्तुति पर भेजा जाएगा। ऐसे मरीजों की जानकारी अनिवार्य रूप से सीएमओ देनी होगी। यह निर्देश डीएम साविन बंसल ने कैंप कार्यालय में बैठक में स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कमेटी रेफर होने का कारण भी बताएगी। बेस में एसटीएच के डॉक्टर भी संबद्ध किए गए हैं इसलिए डॉक्टरों की ड्यूटी 24 घंटे शिफ्ट वार रहेगी। हर शिफ्ट में वरिष्ठ डॉक्टर तैनात किये जाएं। विशेषज्ञ डॉक्टर 24 घंटे ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, सीएमओ डा. भारती राणा, सीएमएस बेस डा. हरीश लाल, परामर्शदाता डा. विनीता साह, सीएमएमस एसटीएच डा. अरुण जोशी, एसीएमओ डा. रश्मि पंत, डा. डीएस कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

निजी अस्पताल कर्मचारियों को सैंपल लेने की दी जाएगी ट्रेनिंग हल्द्वानी। डीएम ने कहा कि निजी अस्पताल अपने वहां भर्ती कोरोना संभावित (संदिग्ध) मरीजों की सैंपलिंग खुद करेंगे। सैंपल जांच के लिए एसटीएच को उपलब्ध कराएंगे। इस प्रकार के मरीजों को निजी अस्पताल सुशीला तिवारी को न भेजें। सैंपल पॉजिटिव होने की दशा में ही मरीज को एसटीएच भेजा जाए। डीएम ने प्राइवेट अस्पतालों को कोरोना सैंपल लेेने की ट्रेनिंग देने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा
-बेस अस्पताल में लैब टैक्नीशियन तैनात करने की स्वीकृति
- बेस अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य व्यवस्थाएं बनाने लिए 10 होमगार्ड और पीआरडी जवानों की तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed