फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Only 11047 passed in UTET

Nainital News: यूटीईटी में महज 11047 हुए उर्त्तीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Only 11047 passed in UTET
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस बार यूटीईटी प्रथम व द्वितीय में 51386 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें महज 11047 (करीब 21 प्रतिशत) ही पास हो सके।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बने 139 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम व दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सचिव डा. नीता तिवारी ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 29545 पंजीकृत थे जिनमें 25092 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4903 उत्तीर्ण हो गए। परीक्षाफल 19.54 प्रतिशत रहा। यूटीईटी द्वितीय में 30755 पंजीकृत थे जिनमें 26294 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 6144 उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 23.37 प्रतिशत रहा। बोर्ड सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षाफल देख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed