फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Online system lock of Uttarakhand Roadways

मुसीबत में यात्री: उत्तराखंड रोडवेज का ऑनलाइन सिस्टम लॉक, नहीं बन सके टिकट; जानें पूरा मामला

Mon, 18 Mar 2024 07:54 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Mar 2024 07:54 AM IST
सार

होली के त्योहार पर घर जाने के लिए लोग बसों के ऑनलाइन टिकट बुक करने लगे हैं। लेकिन हल्द्वानी में रविवार को बस अड्डे परिसर में स्थित ऑनलाइन काउंटर से बसों के टिकट नहीं बन सके। इस कारण कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Online system lock of Uttarakhand Roadways
उत्तराखंड परिवान निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली से पहले रोडवेज का ऑनलाइन सिस्टम फेल होने लगा है। रविवार को बस अड्डे परिसर में स्थित ऑनलाइन काउंटर से बसों के टिकट नहीं बन सके। इस कारण कई लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। निगम प्रबंधन ने सोमवार से सिस्टम सही होने का दावा किया है।

विज्ञापन

होली के त्योहार पर घर जाने के लिए लोग बसों के ऑनलाइन टिकट बुक करने लगे हैं। रविवार दोपहर ऑनलाइन टिकट बुकिंग काउंटर पर टिकट बुक करने पहुंचे एक-दो लोग वापस लौटने लगे। पूछने पर बताया कि टिकट बनाने वाला सिस्टम ही खराब है। इस बारे में पूछने पर पता चला कि सिस्टम तो खुला हुआ है लेकिन ऑनलाइन साइट नहीं चल रही है। सर्वर में कोई दिक्कत नहीं है। काठगोदाम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के लिए बनी आईडी गलत पासवर्ड डालने के कारण गलती से लॉक हो गई है। इस कारण सुबह से एक भी टिकट नहीं बनाया जा सका है। सोमवार सुबह से ही दोबारा टिकट बनने शुरू हो सकेंगे। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: लालकुआं-राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा, यात्रियों के लिए लगेंगे 20 कोच; जानिए तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च से दिल्ली-देहरादून रूट पर बढ़ेंगी बसें
होली के त्योहार को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों को बढ़ाने की तैयारी भी कर ली है। खासकर दिल्ली और देहरादूृन रूट पर सवारियों को देखते हुए 21 मार्च से बसें बढ़ाने की योजना है।

इस बार होली सोमवार 25 मार्च को है। कई दफ्तरों में शनिवार को छुट्टी होने के चलते शुक्रवार रात दिल्ली से आने वाली अधिकतर बसें फुल हो गई हैं तो शनिवार को भी बसों के टिकट भर गए हैं। ऑनलाइन बसों की सीट भरने के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली और देहरादून रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। विशेषकर दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाने की योजना है।

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि ऑनलाइन बसों की सीटें लगभग भर गई हैं। इसलिए अब ऑफलाइन बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। 21 मार्च से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बसों की संख्या अधिक बढ़ाई जाएगी। बताया कि करीब 30 बसें अतिरिक्त भेजने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed