फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Online applications sought for the posts of Gramin Dak Sevaks

ग्रामीण डाकसेवकों के पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Online applications sought for the posts of Gramin Dak Sevaks
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रदेश में 581 पदों पर नियुक्ति होगी। कुमाऊं में 288 पदों पर तैनाती होगी। तैनाती शाखा पोस्टमास्टर और सहायक शाखा पोस्टमास्टर के रूप में इनकी तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों को डाक विभाग की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक डाक अधीक्षक जेएस बोरा ने बताया कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ डाक मंडल में 108, अल्मोड़ा में 92 और नैनीताल में 88 पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर तक जारी रहेगी। सफल अभ्यर्थियों के चयन के बाद उन्हें ऑनलाइन ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि चयन में नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान किया गया है। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 57, ओबीसी के लिए 78, अनुसूचित जाति के लिए 99 और अनुसूचित जनजाति के लिए 15 सीटें आरक्षित की गई हैं। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट indiapost.gov.in या appost.in/gdsonline के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed