फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One-way rule violated; taxis continued to ply on Mall Road.

Nainital News: वन-वे नियम टूटा, मॉल रोड पर दौड़ती रहीं टैक्सियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
One-way rule violated; taxis continued to ply on Mall Road.
नैनीताल। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और मॉल रोड पर जाम कम करने के लिए टैक्सी वाहनों के लिए लागू वन-वे सिस्टम की बुधवार को धज्जियां उड़ती नजर आईं। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कई टैक्सी वाहन निर्धारित मार्ग छोड़कर सीधे मॉल रोड से तल्लीताल की ओर जाते रहे।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मल्लीताल से तल्लीताल जाने वाले टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा होते हुए राजभवन रोड से भेजने की व्यवस्था लागू की है। इसके लिए पुराना घोड़ा स्टैंड क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। बावजूद कई टैक्सी चालक नियमों को नजरअंदाज करते हुए मॉल रोड पर वाहन दौड़ाते रहे। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि पुराना घोड़ा स्टैंड से टैक्सी वाहनों को राजभवन रोड की ओर भेजा जा रहा है लेकिन कुछ चालक बीच रास्ते से मॉल रोड की ओर मुड़ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन से परेशान कारोबारी सीडीओ के पास पहुंचे

भीमताल (नैनीताल)। होटल, रेस्टोरेंट कारोबारियों ने बुधवार को सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय से मुलाकात की। उन्होंने सीजन में रूट डायवर्ट करने से भीमताल, नौकुचियाताल और भवाली क्षेत्र में प्रभावित हो रहे पर्यटन कारोबार की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने वीकेंड पर रूट डायवर्ट नहीं करने, डायवर्ट करने से पूर्व समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल के माध्यम से सूचना का प्रसार करने, सभी मार्गों पर दिशासूचक संकेतक लगाने और प्रमुख स्थानों पर पर्यटक सहायता केंद्र और ट्रैफिक सूचना केंद्र स्थापित करने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष विनोद गुणवंत, महेंद्र वर्मा, नितेश बिष्ट, संजीव भगत, ऋषि सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed