{"_id":"597e452e4f1c1beb598b487a","slug":"one-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी टाटा सूमो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी टाटा सूमो, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Mon, 31 Jul 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। खुजेठी और पतलिया के बीच कनवाड़ी बैंड के पास रविवार को टाटा सूमो के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सूमो ओखलकांडा ब्लॉक के पतलिया गांव से हल्द्वानी जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह टाटा सूमो (यूके 04 टीए-8359) पतलिया गांव से हल्द्वानी को जा रही थी। सूमो में चालक समेत पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि कनवाड़ी बैंड के पास सड़क के बीच में गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में सूमो अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सूमो सवार 30 वर्षीय नारायण सिंह चौसाली पुत्र दीवान सिंह चौसाली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा 28 वर्षीय हेम चंद्र, 16 वर्षीय गोकुल सिंह और 40 वर्षीय चालक श्याम सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला। घायल गोकुल को पीएचसी शहरफाटक से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, हेम के पैर पर चोट होने के चलते उसे इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य गणेश मेलकानी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त सूमो हादसे के मृतक के पिता की है। नारायण सिंह अपने पीछे पत्नी, छह साल और तीन साल के दो बच्चों, माता-पिता और बड़े भाई को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। मौके पर एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार नवाजिश खलीक, पटवारी ललित मोहन जैड़ा, पट्टी पटवारी हेम जोशी, विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। कैड़ा की मांग पर नैनीताल से डॉक्टरों की टीम ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम किया।