{"_id":"640b7f9256aaf1b0ab0f6ee4","slug":"one-rank-one-pension-aakrosh-rally-haldwani-news-c-8-1-hld1035-77540-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक
Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन रैंक वन पेंशन-टू योजना की विसंगतियों से नाराज पूर्व सैनिक शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने बुद्ध पार्क से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले शुक्रवार को तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के पूर्व सैनिक एकत्र हुए और धरना दे दिया। यहां हुई सभा में पूर्व सैनिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी पेंशनवृद्धि नहीं हो पाई है। वे उन पूर्वसैनिकों का पूरी तरह समर्थन करते हैं जो 20 फरवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि एमएसपी एलाउंस सभी रैंक के कर्मियों को समान तौर पर दिया जाना चाहिए। अधिकारियों, जेसीओ और ओआर में जो फर्क डाला गया है उसे सुधारा जाना चाहिए। युद्ध में शहीद व घायल होने वाले सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन टू में पेंशन वृद्धि का लाभ जेसीओ को नहीं दिया गया है, इसमें भी बदलाव होना चाहिए। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरु कर सरकार धीरे-धीरे पेंशन बंद कर रही है। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया तो प्रत्येक पूर्व सैनिक स्पीड पोस्ट से प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को पत्र भेजेगा। साथ ही जंतर-मंतर की तर्ज पर जनपद मुख्यालयों पर धरने पर बैठ जाएंगे।