फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One million released for cleaning the canals of Haldwani

हल्द्वानी की नहरों की सफाई के लिए दस लाख जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
One million released for cleaning the canals of Haldwani
नैनीताल के कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम धीराज - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। हल्द्वानी की नहरों की सफाई के लिए प्रशासन मेहरबान हुआ है। डीएम ने नहरों की तड़ीझाड़ सफाई के लिए 10 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

इनमें 7.5 किमी लंबी गोलापार (मुख्य फीडर) नहर और 15 किमी लंबी लालकुआं नहर सहित अन्य नहरें शामिल हैं। उन्होंने सोमवार से नहरों की सफाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य जल्द पूरा किया जाए।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने हल्द्वानी में वर्षाकाल के दौरान होने वाले जलभराव और पानी की निकासी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। ड्रेनेज की समस्या के स्थायी और अस्थायी समाधान के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण कुमार आदि ने बताया कि नहरों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नहरों के चोक होने से बरसाती पानी की निकासी सही से नहीं होती, जिस कारण जल भराव की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई के दौरान निकलने वाले मलबे का उचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी को नालों की सफाई कार्य की निगरानी के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, अधीक्षण अभिंयता जल संस्थान विशाल सक्सेना, ओमपाल सिंह, लोनिवि एबी कांडपाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण कुमार, पेयजल निगम एके कटारिया, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी दिए निर्देश
-डीएम ने वॉकवे के पास पानी की उचित निकासी के लिए तत्काल अस्थायी समाधान करने, स्थायी समाधान के लिए तुरंत डीपीआर बनाने को भी कहा।
-नालों और नहरों से होकर जाने वाली और पानी के प्रवाह को बाधित करने वाली जल संस्थान व बीएसएनएल सहित अन्य विभागों की लाइनों को शिफ्ट करने व कालाढूंगी रोड से पानी की निकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिए।

-डीएम ने तीनपानी से नरीमन चौराहे तक की सड़क को सही कराने के लिए एनएचएआई के चेयरमैन एसएस संधू से फोन पर बात कर सड़क की वास्तविक स्थिति और संभावित दुर्घटनाओं आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि लोनिवि ने 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed