फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One lakh population facing drinking water crisis

पेयजल संकट से जूझ रही एक लाख की आबादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
One lakh population facing drinking water crisis
हल्द्वानी। सरकारी महकमों के बीच सामंजस्य न होने के कारण शहर की जनता को पेयजल दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलसंस्थान की पनचक्की चौराहे से चंबलपुल की क्षतिग्रस्त मुख्य पेयजल लाइन शनिवार को भी दुरुस्त नहीं हो सकी। इससे जुड़े इलाके की एक लाख आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। शनिवार देरशाम तक पेयजल लाइन ठीक करने का काम जारी है।
विज्ञापन

शहर में एचपीसीएल कंपनी की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। खोदाई के दौरान आए दिन पेयजल लाइन टूट रही है। 11 नवंबर को पनचक्की चौराहा-चंबलपुल की मुख्य पेयजल लाइन दूसरे स्थान से क्षतिग्रस्त मिलने की इस वजह से शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट नंबर 3 बंद से पानी बंद है, जिसके चलते इससे जुड़े इलाकों की पेयजल आपूर्ति तीन दिनों से ठप है। शनिवार देरशाम तक लाइन को जोड़ने का काम जारी था। इधर, मुख्य पेयजल लाइन दुरुस्त न होने से कुसुमखेड़ा, मल्ली बमौरी, तल्ली बमौरी, दमुवाढूंगा, बिठौरिया नंबर एक, लालडांठ, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा आदि इलाकों में पेयजलापूर्ति ठप है।
विज्ञापन

जलसंस्थान की ओर से अवगत कराया गया है कि आए दिन गैस लाइन बिछाने वाली कंपनी के मजदूर पेयजल लाइन को तोड़ रहे हैं। इस संबंध में कंपनी को पत्र लिखा है। कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
गैस पाइप बिछाने वाली कंपनी के ठेकेदार को कई बार कहा गया कि मशीनों के बजाय मैनुअल खोदाई कराएं मगर सुन नहीं रहे। बार बार पेयजल लाइन तोड़ने के संबंध में कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को लिखा है।
- संजय श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed