फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One lakh cash and jewellery stolen from teacher's house

Nainital News: शिक्षक के घर से एक लाख नकदी व जेवर चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
One lakh cash and jewellery stolen from teacher's house
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के बैड़ापोखरा गांव में शिक्षक हरिनंदन आर्या के बंद मकान से चोर एक लाख रुपये नकद और जेवर ले गए। परिवार के साथ आर्या अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने द्वाराहाट गए हुए थे। पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा ने ताला टूटा देखा तो उन्हें जानकारी दी। चोर सीसीटीवी का डीवीआर तक अपने साथ ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हरिनंदन द्वाराहाट में सरकारी अध्यापक हैं, बैड़ापोखरा के मकान में परिवार रहता है। हरिनंदन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही वह पूरे परिवार के साथ अपनी भतीजी के शादी में शामिल होने द्वाराहाट गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर के सभी कमरों में ताले लगाए थे और पड़ोसियों को निगरानी के लिए कहा था। मंगलवार की रात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और एक के बाद एक सभी कमरों में लगे पांच ताले तोड़ डाले। चोरों ने पूरा घर खंगालकर हरिनंदन की पत्नी व बहू के सोने-चांदी के जेवर, डीएसएलआर कैमरा, एक लाख की नगदी चुरा ली। पड़ोसी सेवानिवृत्त दरोगा ने घर खुला देखा तो हरिनंदन को इसकी सूचना दी। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हरिनंदन के अनुसार उनकी बहू का मायका कानपुर है, वह वहीं फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रही है। उसकी फीस भरने के लिए एक लाख रुपये रखे थे। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed