फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One hundred and twenty million rupees sold in a day

एक दिन में बिकी सवा करोड़ की दारू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
One hundred and twenty million rupees sold in a day
नैनीताल में शराब की दुकान खुलते ही शराब की पेटी ले जाता युवक। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। पुलिस के पहरे में मंगलवार को शराब के 11 ठेके खुल गए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानदारों ने एक करोड़ 25 लाख से अधिक रुपये की शराब बेच डाली। आबकारी विभाग के अधिकारी मंगलवार सुबह से दुकान खोलाने के लिए प्रयास करने लगे। सात बजे बाद मंगलपड़ाव, सरस मार्केट, कॉल्टैक्स, टेढ़ी पुलिया के बाद तिकोनिया के ठेके खुल गए। इधर मंडी बाईपास, कालाढूंगी रोड और रोडवेज के पास दुकान खुल गई थी। रेलवे बाजार और बरेली रोड पर खुली दो देसी शराब की दुकानों पर भीड़ नहीं थी। आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट का कहना है कि मंगलवार को एक करोड़ से अधिक की शराब बेची गई है। इस बीच सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए काठगोदाम और कोतवाली पुलिस ने जगह जगह दुकानों के सामने मोर्चा संभाल लिया था। दुकान के कर्मचारी बोतल लेकर लाइन में लगे लोगों को सैनिटाइज कर रहे थे। आबकारी विभाग का कहना है कि बुधवार को कुछ और ठेके खुल जाएंगे।
विज्ञापन

शराब सिंडिकेट बनने से पहले टूटा, खोलने पड़े ठेके
हल्द्वानी। कुमाऊं के शराब ठेके नहीं खोलने के लिए कारोबारियों का एक सिंडिकेट तैयार हो रहा था, लेकिन जिला प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली। बगैर शर्त कारोबारियों को शराब के ठेके खोलने पड़े। कुमाऊं के शराब के कारोबारी घाटे की आशंका से ठेका नहीं खोलना चाहते थे। दो दिन पहले बैठक कर कारोबारियों ने बताया कि शराब के बारे में सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। इस कारण ठेके नहीं खोले जाएंगे, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की रणनीति के आगे उनकी एक नहीं चली। धीरे धीरे 80 फीसदी शराब के ठेके खुल गए। कारोबारी शराब पर कोई नीति बनवाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। कारोबारियों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते उनको काफी नुकसान उठाना पड़ा है। घाटे के चलते कई कारोबारियों ने ठेका लेने के लिए लॉटरी सिस्टम में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed