फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One died, three injured in a fall in the cantor's ditch

कैंटर के खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
One died, three injured in a fall in the cantor's ditch
ज्योलीकोट सड़क हादसे में घायल लोग। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम पड़ाव के पास बुधवार की सुबह 8:30 बजे एक कैंटर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाकी तीन घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैंटर को सिमलखेत बेलुवाखान निवासी गोविंद लाल (50) चलाते हैं। बुधवार को वह निर्माण सामग्री लेने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही विजय (26), विनोद( 34) और हरीश लाल (32) जो तीनों हल्द्वानी में मजदूरी करते हैं कैंटर में थे। विजय और विनोद दोनों भाई थे। उनके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर आम पड़ाव के पास कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन

इससे चारों को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों और चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर कन्याल, कांस्टेबल महेंद्र नयाल, कमल चंद्र आदि ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से एसटीएच भेजा। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही हरीश लाल की मौत हो गई। कैंटर के अनियंत्रित होने की वजह का पता नहीं चल पाया है। तल्लीताल थाने से एसआई दलीप कुमार के साथ आए दल ने दुर्घटना के स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed