फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One dead and six injured in road accident in haldwani

Haldwani Accident: टैंकर की टक्कर से ऑटो के परखचे उड़े, चालक की मौत; पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल और दो गंभीर

Sat, 27 Jul 2024 10:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 27 Jul 2024 10:43 AM IST
सार

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर मोतीनगर के पास दूध के टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One dead and six injured in road accident in haldwani
टैंकर की टक्कर से ऑटो के परखचे उड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग पर मोतीनगर के पास दूध के टैंकर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी है। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लालकुआं से एक ऑटो चालक सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रहा था। मोतीनगर के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए और वह सड़क किनारे पलट गया। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने टेंपो में फंसी सवारियों को निकाला। घायल ऑटो चालक उजाला नगर निवासी मो. रफी, इंदिरा नगर निवासी मुन्ने मियां और उनका पुत्र पांच वर्षीय हसन, उजाला नगर निवासी चंदा, मोतीनगर निवासी कृति, पॉलीशीट निवा विपिन चंद्रा और ग्राम धारी बागेश्वर निवासी हेमंत कुमार मेहरा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान देर रात चालक मोहम्मद रफी ने दम तोड़ दिया, जबकि हसन और विपिन की हालत गंभीर बनी हुई है। विपिन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, विधायक सुमित हृदयेश, निवर्तमान पार्षद मोहम्मद गुफरान ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस के अनुसार टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed