फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   one dead and another injured after Bike fell into ditch in nainital

Road Accident: खाई में गिरी बाइक...एक की मौत, दूसरा घायल; नैनीताल घूमकर किच्छा लौट रहे थे दोनों युवक

Mon, 30 Sep 2024 08:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Sep 2024 08:11 PM IST
सार

नैनीताल-हल्द्वानी रोड में दो गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्योलीकोट पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को रेफर कर दिया।

विज्ञापन
one dead and another injured after Bike fell into ditch in nainital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल-हल्द्वानी रोड में दो गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार को किच्छा निवासी दीपक पाल (25) और उसका दोस्त विवेक पाठक (26) बाइक (यूके 06 एक्यू 3051) से घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। शाम करीब 5:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। दो गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल विवेक पाठक ने किसी तरह तरह पुलिस को डायल 112 पर सूचना देकर मदद मांगी। मौके पर पहुंचे ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाला। इस दौरान दीपक पाल बेहोशी की अवस्था में था। चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य ने बताया कि आपातकाल सेवा 108 की मदद से दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया। इधर सुशीला तिवारी अस्पताल में घायल दीपक पाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं विवेक पाठक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed