फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One and a half million fines

एसिड बेचने वाले छह प्रतिष्ठान सीज, डेढ़ लाख का जुर्माना

Fri, 21 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Fri, 21 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
One and a half million fines
acid

हल्द्वानी। बगैर लाइसेंस के एसिड का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए जिलाधिकारी दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को छापामारी की। जिलाधिकारी ने एसिड कारोबार करने वाले छह प्रतिष्ठानों को सील कर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया। छापामारी में अनियमितताएं मिलने पर सस्ते गल्ले और लैब भी सील किए गए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक बगैर लाइसेंस एसिड एवं अन्य जहरीले पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित है। बावजूद दुकानदार बगैर लाइसेंस एसिड एवं विष पदार्र्थ बेचते हैं। रिहायशी इलाकों में भंडारण तक किया है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने एसिड बेचने वाली दुकानों में छापामारी की। गोलचा कंपाउंड स्थित टूमैंस बिजनेस आर्गेनाइजेशन संचालक के पास एसिड बेचने का लाइसेंस नहीं था। स्टॉक रजिस्टर भी नहीं था। डीएम ने प्रतिष्ठान सीज कर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया। 
विज्ञापन


प्रेम सिनेमा के आसपास वर्कशाप लाइन में इनवर्टर और बैट्री का कारोबार करने वाले छह प्रतिष्ठानों में छापेमारी हुई। एनपी इलेक्ट्रिकल और नईम बैट्री सेंटर में अवैध रूप से एसिड का भंडार मिला। प्रतिष्ठान स्वामियों ने बताया कि छोटे कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसिड के बडे़ कारोबारी थोड़ी बहुत जरूरत का एसिड मुहैया कराते हैं। प्रतिष्ठान स्वामियों की बात सुनकर डीएम ने मुखानी रूपनगर स्थित एसिड के बड़े कारोबारी एनके शर्मा के आवास पर छापा मारा। आवास में खुले में एसिड के दर्जनों ड्रम बरामद हुए। बैट्री के मिनरल वाटर की बोतलें भी बड़ी मात्रा में रखी गई थीं। 

एनके शर्मा घर पर नहीं थे। डीएम ने उन्हें बुलवाया। एक घंटे इंतजार करने पर भी शर्मा नहीं आए और डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा की निगरानी में एसिड सील कर दिया। 50 हजार का जुर्माना भी लगाया। थानाध्यक्ष मुखानी को बुलाकर तत्काल कानूनी कार्रवाई कर स्टॉक कब्जे में लेने के निर्देश दिए। रूपनगर में ही यतीश बिनवाल के सस्ते गल्ले की दुकान में किराना सामग्री की बिक्री देख डीएम ने पूर्ति निरीक्षकों की फटकार लगाई और सस्ते गल्ले की दुकान सीज कर दी।


डीएम ने रिहायशी इलाके में चल रहा उत्तराखंड केमिकल्स में छापा मारा। वहां से सल्फ्यूरिक एसिड और हाइड्रोक्लोरिक एसिड और दूसरे खतरनाक रसायनों का जखीरा बरामद हुआ। डीएम ने प्रतिष्ठान सील कर 50 हजार का जुर्माना ठोक दिया। एमबी इंटर कॉलेज स्थित ऑलटाप सैंटिफिटिक इंस्टूमेंट और मुखानी चौराहा स्थित सैम सिंथ लैब को भी सीज कर दिया। इस दौरान एसडीएम एपी बाजपेयी, पूर्ति निरीक्षक विजय जोशी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed