फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the third day only one hour of water is available

तीसरे दिन मिलता है सिर्फ एक घंटा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
On the third day only one hour of water is available
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा की मित्रपुरम के लोग पानी के लिए लोग परेशान हैं। इस कॉलोनी के परिवारों को तीसरे दिन केवल एक घंटे पानी की आपूर्ति होती है। अगर बिजली कट गई पानी नहीं आता।
विज्ञापन

आबादी के हिसाब से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाएं कम होने का खामियाजा इस क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मित्रपुरम कॉलोनी ही नहीं आसपास की कॉलोनी के लोग पेयजल अव्यवस्था से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

चंबलपुल की लाइन जोड़ी मगर नहीं मिला पानी
हल्द्वानी। चंबलपुल के नीचे से होकर जा रही पेयजल लाइन को बुधवार दोपहर जोड़ दिया गया मगर एयरलॉक के चलते बिठौरिया समेत आसपास के इलाके में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुचारु नहीं हो सकी। पेयजल लाइन ठीक होने के बाद भी इससे जुड़े बिठौरिया समेत आसपास के इलाके में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। जलसंस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता पंकज उपाध्याय ने बताया कि पेयजल लाइन तो ठीक कर दी गई है लेकिन लाइनों में एयरलॉक के चलते दिक्कत आ रही है। बृहस्पतिवार सुबह आपूर्ति पूरी तरह सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने जलसंस्थान के ईई को घेरा
हल्द्वानी। जल जीवन मिशन योजना का लाभ ग्रामसभा जयपुर खीमा, धनपुर एवं तुलारामपुर को न मिलने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को गोरापड़ाव में जल संस्थान ग्रामीण के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव व जयपुर खीमा ग्राम सभा की प्रधान सीमा पाठक ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना का ग्राम सभा के जयपुर खीमा धनपुर एवं तुलारामपुर में लाभ अभी तक नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता नंदकिशोर ने कहा कि पूर्व में निर्धारित निर्माण कार्य की दरें मौजूदा बाजार भाव से बेहद कम थी लिहाजा मौजूदा बाजार भाव के बढ़ने से कोई भी ठेकेदार उक्त योजना के निर्माण में काम नहीं कर पा रहा है। इस दौरान चंद्रा कार्की, गौरा जोशी, हंसा जोशी, प्रियंका जोशी, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed