फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the first day, the tourists filled the shikha of the shikha, nearly two years old tigress Shikha was kept in the Nainital Zoo for public viewing.

पहले दिन पर्यटकों ने जी भर किया शिखा का दीदार, नैनीताल के चिड़ियाघर में करीब दो साल की बाघिन शिखा को पहली बार लोगों के देखने लिए रखा गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
On the first day, the tourists filled the shikha of the shikha, nearly two years old tigress Shikha was kept in the Nainital Zoo for public viewing.
नैनीताल के जू में बंगाल टाइगर। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर स्थित चिड़ियाघर में पर्यटकों ने रविवार को करीब दो साल कि बाघिन शिखा के दीदार किए। यह पहली बार था जब लोगों को शिखा को देखने का मौका मिला। शिखा ने अपने सरल व्यवहार से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। पूरे दिन शिखा को देखने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत ने बताया कि पिछले साल पांच मई को तराई पूर्वी की किशनपुर रेंज से एक पांच माह की मादा बंगाल टाइगर को बचाया गया था। उसे घायल अवस्था में रानीबाग बचाव केंद्र में रखा था। जहां उसका नाम शिखा रखा गया। बीते दस अक्तूबर को शिखा को नैनीताल के चिड़ियाघर लाया गया। वाइल्ड लाइफ चीफ, देहरादून से अनुमति
विज्ञापन

मिलने पर रविवार को शिखा को एक बाड़े में पर्यटकों के देखने के लिए रखा गया।
पहले ही दिन शिखा को देखने के लिए भीड़ लग गई। पशु चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांडे ने बताया कि शिखा बहुत ही शांत है। पांच माह की उम्र से ही वह इंसानों के बीच पली बढ़ी है इसलिए इंसानों को देखकर वह विचलित नहीं होती। आरओ अजय सिंह रावत ने बताया कि इससे पूर्व चिड़ियाघर में तीन बंगाल टाइगर थे। अब शिखा के आने के बाद यह संख्या चार हो गई। जिनमें से सिर्फ एक नर है व अन्य मादा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed