फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   on outsanding work rotary youth leadership award will be given

उत्कृष्ट कार्य करने वाले को मिलेगा रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
on outsanding work rotary youth leadership award will be given
ामनगर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 की तृतीय अंतरनगरी कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3100 की तृतीय अंतरनगरी सभा ‘गूंज’ का आयोजन छोई के द ग्रैंड होटल एंड रिजॉर्ट रामनगर में किया गया। मुख्य अतिथि रोटेरियन क्रांति मेहता रोटेरियन शरद जैन गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। गूंज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यूथ लीडरशिप को विकसित कर उन्हें रोटरी से जोड़ना है, ताकि गरीब तबके तक पहुंचकर मानव सेवा की जा सके।
विज्ञापन

रोटरी क्रांति मेहता ने युवा पीढ़ी को रोटरी से जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि रोटरी ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड की घोषणा की है, जो समाज में उत्कृष्ट कार्य करेगा, उसे रोटरी इंटरनेशनल की ओर से अवार्ड दिया जाएगा। कहा कि इसी प्रकार रोटेरियन प्रोग्राम शुरू किया है, इसमें युवाओं को विदेश में एक वर्ष तक पढ़ाई के लिए निशुल्क भेजा जाएगा। कहा कि जो 35 वर्ष से कम आयु का है, वह रोटरी से जुड़कर समाजसेवा करे। इस दौरान राजीव गुलाटी संपादक की ओर से स्पेक्ट्रम पत्रिका का विमोचन गया। इसके सह संपादक अतुल सोती हैं।
विज्ञापन

रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंटर की ओर से आयोजित अंतरनगरी सभा ‘गूंज’ में पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित मोहन गुप्ता, रोटरी सुधीर खन्ना, हेमा रस्तोगी, अंकुर गोयल, वर्तमान मंडल अध्यक्ष हरि गुप्ता, मुरादाबाद सेंटर के अध्यक्ष सौरभ टंडन, सचिव नितिन अग्रवाल, गूंज के चेयरमैन हिमांशु गर्ग, राजेश काउंसलर, राजीव मेहरोत्रा, संदीप मेहरोत्रा, नीरज मेहरोत्रा समेत मुरादाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा, खतौली, शामली, बिजनौर, पौड़ी गढ़वाल आदि स्थानों के रोटरी के लगभग 320 लोग उपस्थित रहे। तरुण मदान, अमित कक्कड़ संजीव मेहरोत्रा, रमेश अरोड़ा, अंकुर कौशल, अनीता, पूनम गुलाटी, शालू मेहरोत्रा, पंकज अग्रवाल, सुमित खन्ना, राजेश त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया। अंत में रोटरी संदीप मेहरोत्रा और अनुराग गुप्ता ने स्वामी ग्रुप का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed