{"_id":"66245653629425726a0b4744","slug":"okhalkanda-and-betalghat-forests-kept-blazing-with-fire-haldwani-news-c-240-1-shld1006-103379-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आग से धधकते रहे ओखलकांडा और बेतालघाट के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आग से धधकते रहे ओखलकांडा और बेतालघाट के जंगल
Sun, 21 Apr 2024 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। बीते कुछ दिनों से भीमताल, भवाली, ओखलकांडा और बेतालघाट के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। शनिवार को ओखलकांडा में टांडा गांव के जंगल में आग लगने से वन विभाग की ओर से किए गए तीन प्लांटेशन और हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। आग को आबादी क्षेत्र में आता देख ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भाजपा नेता मदन परगांई ने बताया कि आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। आग बुझाने वालों में मंजीत सिंह, हरीश चंद्र, लाल सिंह बोहरा, सतीश पलड़िया आदि मौजूद रहे।
भवाली के ल्वेशाल-डोब में शनिवार को भी आग लगने पर वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बेतालघाट के धनियाकोट के जंगल में शनिवार की शाम आग लग गई। तेज हवा के चलने से आग पूरे जंगल में फैल गई। आग लगने के बाद धुंए की धुंध से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
भवाली के ल्वेशाल-डोब में शनिवार को भी आग लगने पर वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बेतालघाट के धनियाकोट के जंगल में शनिवार की शाम आग लग गई। तेज हवा के चलने से आग पूरे जंगल में फैल गई। आग लगने के बाद धुंए की धुंध से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन