Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officials should connect local people with the works of Jamrani project: Bhatt

जमरानी परियोजना के कार्यों से स्थानीय लोगों को जोड़ें अधिकारी : भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Officials should connect local people with the works of Jamrani project: Bhatt
सांसद अजय भट्ट।    संवाद - फोटो : samvad
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से अब तक कराए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय लोगों को परियोजना के कार्यों से जोड़ने के साथ 15 जून तक ग्राम डहरा-अमृतपुर सड़क तथा अमिया में मोटर पुल के निर्माण को पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बांध क्षेत्र में पहुंचे सांसद भट्ट ने बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं कार्यदायी कंपनी के अधिकारियों को वर्ष 2029 तक बांध परियोजना का कार्य हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने अमिया गांव के पास बनाए जा रहे मोटर पुल का निर्माण कार्य शीघ्र कराने, डहरा गांव को भूस्खलन से बचाने, गांव में भूमि सुधार के कार्य कराने और परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की मांग की। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 90-10 के अनुपात में इस परियोजना के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है। परियोजना का कार्य निर्धारित समय पर पूरा हो। इसके लिए अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों से भी बांध निर्माण के कार्य में सहयोग की अपील की। निरीक्षण के दौरान भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भीमताल ब्लाॅक के प्रशासक हरीश बिष्ट और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




जून 2026 तक बन जाएंगी जमरानी बांध की दोनों टनल
जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई ने सांसद को परियोजना के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में दो टनलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जून 2026 तक टनल का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद नदी का डायवर्जन कर बांध का काम शुरू होगा। दावा किया कि जून 2029 तक यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। कहा कि बांध परियोजना से उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के अलावा यूपी के बरेली और रामपुर को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बांध से बनने वाली झील में पर्यटन गतिविधियां संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed