फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officers should expedite the works with announcements of CM

सीएम की घोषणाओं वाले कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Officers should expedite the works with announcements of CM
विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास तथा जनहित के लिए की गईं घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं।
विज्ञापन

गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के सभी प्रस्ताव समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शासन को भेजें। जो प्रस्ताव शासन में लंबित हैं उनके प्रभावी अनुश्रवण के लिए उच्चाधिकारियों एवं शासन के विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन

चार साल में सीएम की 165 घोषणाओं में से 110 पूरी
नैनीताल। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि वर्ष 2017 से जनवरी 2021 तक मुख्यमंत्री ने 165 घोषणाएं की हैं, जिनमें लोनिवि 47, सिंचाई विभाग 6, नलकूप 10, शहरी विकास 13, जल निगम 15, जल संस्थान 10, उच्च शिक्षा 03, विद्यालयीय शिक्षा 10, ग्रामीण सड़कें एवं ड्रेनेज विभाग दो, महिला सशक्तिरण एवं बाल विकास पांच, पर्यटन छह, समाज कल्याण पांच, ग्राम्य विकास तीन, उद्यान एवं दैवीय आपदा, सैनिक कल्याण, खेल विभाग की दो-दो, युवा कल्याण एवं चिकित्सा विभाग की पांच-पांच घोषणाएं शामिल हैं। सहकारिता, विद्युत, परिवहन, कार्मिक भू-लेख, सूचना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वित विभाग, वन विभाग, संस्कृति विभाग की एक-एक घोषणा है। सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अब तक की गयी 165 घोषणाओं में से 110 घोषणाएं पूर्ण कर ली गई हैं। 55 घोषणाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद
नैनीताल। बैठक में नगर निगम हल्द्वानी के नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज कुमार उपाध्याय, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.टीके टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरएस धपोला, अधिशासी अभियंता सिंचाई तरुण बंसल, अधिशासी अभियंता लोनिवि महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed