फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officers reached the meeting without correct information about departmental schemes.

Nainital News: विभागीय योजनाओं की सही जानकारी के बिना बैठक में पहुंच गए अफसर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the meeting without correct information about departmental schemes.
हल्द्वानी। अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभागीय योजनाओं की सही जानकारी के साथ बैठकों में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी न होना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

आयोग के उपाध्यक्ष नवाब यहां सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने जल संस्थान को रोस्टर वार ट्यूबवेल चलाने की सूचना विद्युत विभाग को देने, ट्यूबवेल संचालन के लिए दोनों विभागों के बीच समन्वय करने, आरटीई से वंचित बच्चों को योजना का लाभ देकर स्कूलों में प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार ने 20 स्कूलों का कायाकल्प किया है।
विज्ञापन

उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि वह उद्योग और नगर निगम की ओर से स्वीकृत ऋण आवेदनों को बेवजह न रोकने, अधिक से अधिक लोगों को ऋण देकर स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाएं और मानिटरिंग करें। उन्होंने सुशीला तिवारी अस्पताल में जरूरतमंदों को योजना का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई। बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास, आयुष्मान, जेजेएम, मुद्रा योजना, रोजगार सृजन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, प्रताप रैक्वाल, महबूब आलम के अलावा सीएमओ श्वेता भंडारी, डीडीओ गोपाल गिरी, जल संस्थान के एसई विशाल सक्सेना, लोनिवि के ईई अशोक कुमार, ऊर्जा निगम के एसई नवीन मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed