{"_id":"6959868a1f2f97ca0f0fd83b","slug":"officers-reached-khurpatal-to-inspect-the-playground-nainital-news-c-238-1-ntl1003-121587-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खेल मैदान की जांच करने खुर्पाताल पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खेल मैदान की जांच करने खुर्पाताल पहुंचे अफसर
विज्ञापन
नैनीताल।
खुर्पाताल खेल मैदान को लेकर चल रहे विवाद की जांच के लिए शिक्षा विभाग की जांच टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और संबंधित पक्षों से बातचीत की।
गांव के खेल मैदान में विद्यालय प्रबंधन ने ताला लगा दिया है। इसी मैदान से लगा हार्टिकल्चर विभाग भी है। गांव की खुली बैठक भी इसी मैदान में होती है। हाल ही में यहां हुई खुली बैठक में ग्रामीणों ने विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट के समक्ष खेल मैदान में ताला लगाए जाने की शिकायत की थी।
शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी के. चौहान व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमा पांडे ने प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्य समेत हार्टिकल्चर विभाग के कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों से वार्ता की। बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही कार्यवाही की जाएगी।