{"_id":"58f8ffe04f1c1ba346473979","slug":"officers-meeting-with-board-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड सचिव से मिले ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड सचिव से मिले ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड सचिव से मिले पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। उत्तराखंड एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल के सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी से मुलाकात कर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के संबंध से अवगत कराया। सिमल्टी ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने कहा कि स्थायीकरण से रह गए कर्मचारियों के प्रकरणों को अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मंडल को प्रेषित किया जाएगा। संगठन द्वारा बोर्ड सचिव का आभार भी व्यक्त किया गया। बैठक में संगठन मंत्री अमित जोशी, राजेंद्र सिंह नेगी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी नवीन उप्रेती, सुनील भंडारी, उदय सिंह भंडारी, सत्यपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन