फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officers and BJP staff reached Jeevan Chandra's house

Nainital News: जीवन चंद्र के घर पहुंचा अफसरोंं और भाजपाइयों का अमला

Mon, 26 May 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 26 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Officers and BJP staff reached Jeevan Chandra's house
जीवन जोशी को बुके भेंट करते  सांसद अजय भट्ट व मेयर गजराज सिंह बिष्ट।     संवाद
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में जीवन चंद्र जोशी शामिल हुए तो प्रशासनिक अमला भी कठघरिया स्थित उनके आवास पर पहुंच गया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट समेत तमाम भाजपाइयों ने उनसे मिलकर बधाई दी। एसडीएम राहुल शाह के साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह और अन्य अफसरों ने उन्हें बधाई दी। आश्वासन दिया कि उनकी इस कला में प्रशासन हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने भी बधाई दी। बताया कि जीवन चंद्र जोशी पूर्व में जिला शिल्पी रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं। वह सेंट्रल फार कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेडिंग द्वारा वर्ष 2018–2020 तक वरिष्ठ फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। एक्सपो में अपने कला कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई है। उन्हें उत्तराखंड हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट विकास परिषद माध्यम से मार्केटिंग सहायता एवं वित्तीय सहयोग प्राप्त किए जाने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। स्वयं सहायता समूहों के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में पैनल कर, मानदेय आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed