फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Occupation of forest department land under the cover of trunking ground

ट्रंचिंग ग्राउंड की आड़ में वन विभाग की जमीन पर कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Occupation of forest department land under the cover of trunking ground
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड की आड़ में एक ठेकेदार ने वन विभाग की जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर बुनियाद डाल दी। वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत के बाद नगर निगम ने शनिवार को पक्का निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने ट्रंचिंग ग्राउंड ग्राउंड के लिए चार हेक्टेयर वन भूमि कई शर्तों के साथ 30 साल के लिए नगर निगम को लीज में दी है। नगर निगम लीज भूमि में गार्ड रूम और बाउंड्रीवाल का निर्माण कर रहा है। उधर, ट्रंचिंग ग्राउंड के बगल में वन भूमि में एक ठेकेदार ने कब्जा करने के लिए वन भूमि पर भवन के लिए पक्की बुनियाद भर दी। वन विभाग ने नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया से इस निर्माण को वन भूमि में बताते हुए इसे ध्वस्त करने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि एक ठेकेदार ने नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड से लगती हुई वन भूमि में कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, सफाई निरीक्षक चतर सिंह और अमोल असवाल को मौके पर भेजकर इसे तोड़ने के आदेश दिए। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पक्के निर्माण को जीसीबी से ध्वस्त कर दिया। एसएनए गौरव भसीन ने बताया कि कब्जा करने वाले ठेकेदार का पता लगाकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed