फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the horoscope of the land will be visible on one click

Uttarakhand: अब एक क्लिक पर जमीन की कुंडली होगी सामने, इस पोर्टल में मिलेगा जवाब

Mon, 20 Nov 2023 10:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2023 10:04 AM IST
सार

कोई भी व्यक्ति स्वभूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि का सर्किल रेट, सड़क से दूरी, सड़क की चौड़ाई और जहां पर भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं, उसके आसपास के इलाके में भूमि का सर्किल रेट समेत अन्य जानकारी भी मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Now the horoscope of the land will be visible on one click
जमीन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आप भूमि खरीदने जा रहे हैं। जमीन के सर्किल रेट से लेकर उसके आसपास के दायरे में अस्पताल, विद्यालय आदि क्या-क्या हैं? यह सवाल ग्राहक के दिमाग में आते हैं। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए वह कई बार एजेंट से संपर्क करते हैं। अब इन सवालों का जवाब स्वभूमि पोर्टल के माध्यम से मिल जाएगा। रजिस्ट्री विभाग ने इसका बीटा वर्जन (ट्रायल) लांच भी कर दिया है।
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति स्वभूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि का सर्किल रेट, सड़क से दूरी, सड़क की चौड़ाई और जहां पर भूमि खरीदने की योजना बना रहे हैं, उसके आसपास के इलाके में भूमि का सर्किल रेट समेत अन्य जानकारी भी मिल जाएगी। संबंधित भूमि के आसपास के इलाके में अस्पताल, विद्यालय समेत अन्य संस्थान के बारे में भी जान सकेंगे। पोर्टल के माध्यम से स्टांप शुल्क का आकलन भी किया जा सकेगा। रजिस्ट्री विभाग ने संबंधित पोर्टल का पोस्टर हल्द्वानी समेत प्रदेश के अन्य कार्यालयों में लगा दिया है। इसके माध्यम से विभाग आम लोगों से सुझाव और फीडबैक भी मांग रहा है जिससे आवश्यकता अनुसार पोर्टल में सुधार भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


भूलेख से भूमि की भी जानकारी
इस पोर्टल के अलावा देवभूमि भूलेख वेबसाइट है से जमीन का रिकॉर्ड पता किया जा सकता है। इसमें भूमि किसके नाम पर है, किस श्रेणी की है, जमीन बंधक है या नहीं आदि जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed