फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the doctors will look at the rein

अब डॉक्टरों की मौज पर लगेगी लगाम 

Tue, 18 Jul 2017 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Tue, 18 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
Now the doctors will look at the rein
doctors day

सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मनमानी कर रहे डॉक्टरों की मस्ती पर अब लगाम लेगी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की तकनीकी टीम ने सोमवार को बायोमैट्रिक्स मशीन लगाने का काम शुरू कर दिया है। हर व्यक्ति का आधार कार्ड भी लिंक किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ने उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मशीन पहले से लगा रखी थी साथ ही सभी विभागों में उपस्थिति पंजिका भी है। डॉक्टर अस्पताल आते नहीं थे और उनकी उपस्थिति पूरी होती थी। बता दिया जाता था कि सीधे ओपीडी में चले गए थे या छात्र-छात्राओं को पढ़ाने चले गए थे इसलिए हाजिरी नहीं लगा पाए।
विज्ञापन


जबकि हाजिरी अगले दिन उपस्थिति पंजिका में लगा दी जाती थी और बाद में हाजिरी पूरी दिखाई जाती थी। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम भी जब निरीक्षण को आती है तो सुबह 11 बजे के बाद आने वाले डॉक्टरों को उपस्थित नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने एसटीएच और मेडिकल कालेज में बायोमैट्रिक्स मशीन लगाई। सभी फैकल्टी, पीजी और जूनियर रेजीडेंट के फिंगर प्रिंट लिए गए। टीम मंगलवार को भी लोगों के फिंगर प्रिंट लेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि लगभग दो सौ लोगों के फिंगर प्रिंट लिए जाने हैं।


सोमवार को 75 लोगों के फिंगर प्रिंट लिए गए। एमसीआई की तकनीकी टीम की मशीन भी कई बार गड़बड़ाई। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड लिंक किया जा रहा है। एमसीआई एक अगस्त से व्यवस्था को लागू करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed