फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the challenge for the candidates to coordinate with the organization

अब प्रत्याशियों के लिए संगठन से तालमेल बनाना चुनौती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now the challenge for the candidates to coordinate with the organization
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा सीट पर दल-बदल कर दूसरे दलों में शामिल हुए नेताओं के सामने पार्टी और संगठन के साथ तालमेल बनाने में परेशानी हो रही है। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश उम्मीदवारों ने दल बदल कर दूसरे दलों से दावेदारी की है। प्रत्याशियों को पुराने साथियों को छोड़कर नए साथियों के साथ सामंजस्य बनाना है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पूर्व कई नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में तो कई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। दल बदलकर दावेदारी पेश करने वाले उम्मीदवारों ने हाईकमान से टिकट लेकर उन्हीं के प्रत्याशियों की मेहनत पर पानी फेरा है। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हुईं और टिकट मिल गया। भाजपा से कांग्रेस में आए संजीव आर्य को भी कांग्रेस से टिकट मिल गया। वहीं कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए हेम आर्य आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हेम ने नामांकन भी करा दिया।
विज्ञापन

अब हेम को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भरोसा जीतना होगा साथ ही मनमुटाव को दूर करना होगा। जबकि सरिता को भी संगठन से तालमेल बैठाने की चुनौती झेलनी होगी। दूसरी ओर ओम प्रकाश उर्फ सुभाष चंद्र ने कुछ माह पूर्व यूकेडी का दामन थामा। यूकेडी में भी अंदरखाने सबकुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed