फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now soldiers also blowing smoke on ones string Ksenge

अब सिपाही भी धुआं उड़ाने वालों पर कसेंगे नकेल

Mon, 25 May 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Mon, 25 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now soldiers also blowing smoke on ones string Ksenge

सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट का धुआं उड़ाने वालों पर कार्रवाई के लिए दरोगा की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिपाही भी धुआं उड़ाने वाले और शिक्षण संस्थान के पास सिगरेट-गुटका बेचने वाले का चालान कर 250 रुपये जुर्माना वसूल सकता है। शासन ने इस मामले में सिपाही को भी दरोगा के समान अधिकार दे दिया है।

विज्ञापन


चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव ओम प्रकाश ने नियमों को संशोधित करते हुए पुलिस विभाग के लिए एक शासनादेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सिगरेट और अन्य तंबाकू से निर्मित उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार वितरण अधिनियम) 2003 को रोकने के लिए जुर्माना लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


शासन ने अधिसूचना को सख्ती से पालन कराने के लिए अधिकारियों के साथ ही पुलिस कांस्टेबल को भी कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। बताया गया है कि सिपाही को जुर्माना लगाने और चालान कराने का अधिकार है। सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट का धुआं उड़ाने और शिक्षक संस्थानों के निर्धारित परिधि के अंदर तंबाकू  उत्पाद बेचने पर 250 रुपये का जुर्माना लगा सकता है। यह शासनादेश एसएसपी के पास आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने सभी थानों को यह शासनादेश जारी कर दिया है। सिपाही के अलावा नगर निगम के पर्यवेक्षक के समकक्ष और उससे ऊपर के अधिकारी भी इस मामले में कार्रवाई कर सकते हैं। जिला तंबाकू नियंत्रण विभाग के अंतर्गत समन्वयक को भी कार्रवाई का अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed