फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now social media in-charge will be at the booth level of BJP

अब भाजपा के बूथ स्तर पर भी होंगे सोशल मीडिया प्रभारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:35 AM IST
विज्ञापन
Now social media in-charge will be at the booth level of BJP
हल्द्वानी। भाजपा ने बूथ स्तर पर भी होने वाले कार्यक्रमों, सूचनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने की योजना बनाई है। पार्टी नेताओं के अनुसार पहली बार बूथ स्तर पर सोशल मीडिया प्रभारी बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है, जो सोशल मीडिया से जुड़ा कार्य देखेंगे। साथ ही प्रत्येक बूथ पर एक सोशल मीडिया का ग्रुप भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी हाल में शक्ति केंद्रों में हुई कार्यशालाओं में पार्टी के नेताओं ने दी भी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के अनुसार जनपद में पार्टी के 196 शक्ति केंद्र और 943 बूथ और 19 मंडल हैं। अब हर बूथ पर सोशल मीडिया प्रभारी होगा, जो कि बूथ स्तर पर होने पर प्रत्येक कार्यक्रम, सूचनाओं आदि जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगा। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत कहते हैं कि कोरोना के दौर में तकनीक के जरिए सूचनाओं को कार्यकर्ता और लोगों तक पहुंचाने का और ज्यादा प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सह प्रभारी सोशल मीडिया लक्ष्मण सिंह खाती के अनुसार काफी बूथों पर सोशल मीडिया प्रभारी बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंडल स्तर पर भी सोशल मीडिया के ग्रुप बनाने कार्य हो गया है। इसी तरह बूथ स्तर पर ग्रुप बनाए जाएंगे। इनके बनने से केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धि और पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed