{"_id":"5ea72c738ebc3e908a71727a","slug":"now-no-entry-to-nearby-vehicles-in-naveen-mandi-haldwani-news-hld3813718143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन मंडी में अब बिना पास के वाहनों को ‘नो इंट्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन मंडी में अब बिना पास के वाहनों को ‘नो इंट्री’
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नवीन मंडी में अब बिना पास के किसी भी वाहन को इंट्री नहीं दी जाएगी। मंडी परिसर में उन्हीं आढ़तियों और व्यापारियों के चार पहिया और दोपहिया वाहनों को इंट्री की छूट होगी, जिन्हें लॉकडाउन शुरू होने पर पास जारी किए गए थे।
दिल्ली की आजादपुर मंडी में कोरोना संक्रमित व्यापारियों की संख्या बढ़ने को लेकर स्थानीय थोक मंडी में आवागमन को लेकर मंडी समिति प्रशासन चिंतित है। कोरोना संक्रमण को मंडी में फैलने से रोकने के उद्देश्य से मंडी समिति प्रशासन ने फैसला लिया है कि सुबह छह बजे मंडी में कोरोबार शुरू होने पर केवल पासधारक वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा और बिना पास वाले दोपहिया-चारपहिया वाहनों को थोक मंडी में इंट्री नहीं दी जाएगी। थोक सब्जी मंडी में कारोबार करने वाले आढ़तियों और व्यापारियों से भी कहा गया है कि वे पास को वाहन पर अवश्य चस्पा करके आएं, तभी उन्हें मंडी में प्रवेश मिलेगा।
मंडी परिसर के बैंक में जाने को 11 बजे से मिलेगा प्रवेश
बनभूलपुरा में कर्फ्यू में 9 से 12 बजे तक मिलने वाली ढील के दौरान वहां से बड़ी संख्या में लोग मंडी परिसर में स्थित बैंकों में पैसा निकालने पहुंच जा रहे हैं। मंडी समिति प्रशासन ने सलाह दी है कि बनभूलपुरा के जिन लोगों का भी मंडी के बैंकों में खाता है, वे एटीएम से ही पैसे की निकासी करें तो बेहतर होगा। ग्राहकों को अब मंगलवार (आज) से 11 बजे से ही मंडी गेट से प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
नवीन मंडी को कोराना संक्रमण से बचाव के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अब तक जो वाहन बिना पास के मंडी परिसर में प्रवेश कर जाते थे, उन पर रोक लगाई है। केवल यूपी के जिलों से सीजनली सब्जियां और फल लेकर आने वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। मंडी परिसर में जो भी व्यक्ति गाइडलाइन का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा उससे एक हजार रुपये अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई भी की जाएगी।
- विश्व विजय सिंह देव, सचिव मंडी समिति