फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now Kovid will examine 19 patients by setting up camp

अब कैंप लगाकर होगी कोविड 19 मरीजों की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now Kovid will examine 19 patients by setting up camp
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कोविड मरीजों की जांच अब कैंप लगाकर होगी। कैंप में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बुलाकर एंटीजन रैपिड किट से जांच करेगा।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर जांच कराने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों का डाटा तैयार करके उनका ग्राफ बनाएगा। ग्राफ के माध्यम से यह देखा जाएगा कि जिले में किस क्षेत्र में सबसे अधिक मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं। क्षेत्र के हिसाब से लिस्ट तैयार की जाएगी। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। डीएम सविन बंसल से इस मामले में बात की जाएगी और उनकी अनुमति के साथ ही कैंप लगाकर कोविड की जांच शुरू कर दी जाएगी।

बेस अस्पताल से नहीं शिफ्ट होगी फीवर क्लीनिक
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल से फीवर क्लीनिक नहीं शिफ्ट होगी। फीवर क्लीनिक को हृदय रोग विभाग में ले जाने के लिए प्रयास किया जा रहा था। लोगों की भी मांग है कि बेस अस्पताल में दूसरी बीमारी के मरीज आ रहे हैं ऐसे में फीवर क्लीनिक को अन्यंत्र शिफ्ट किया जाए ताकि कोरोना प्रसार का खतरा कम रहे। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि फीवर क्लीनिक बेस अस्पताल से नहीं शिफ्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed