{"_id":"69c44165adfe479ead003b95","slug":"now-just-one-photo-of-the-public-will-wipe-out-the-filth-nainital-news-c-238-1-shld1023-124056-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अब जनता की एक फोटो पर होगा गंदगी का सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अब जनता की एक फोटो पर होगा गंदगी का सफाया
Thu, 26 Mar 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका प्रशासन ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पालिका की ओर से पूरे शहर और सभी वार्डों में महा सफाई अभियान शुरू किया गया है। इस बार प्रशासन ने तकनीक का सहारा लेते हुए सीधे आम जनता से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है। ईओ रोहिताश शर्मा ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के हर कोने को कचरा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी वार्ड, गली या घर के पास गंदगी का ढेर दिखता है तो उसकी एक फोटो खींचकर सटीक लोकेशन के साथ सीधे नगर पालिका को फेसबुक पेज व अन्य माध्यम से भेजनी होगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों और फोटो पर हमारी टीमें तुरंत मौके पर जाकर सफाई सुनिश्चित करेंगी। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नगर पालिका ने सभी वार्डों के निवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन