फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now get Rs 663 gas cylinders

अब 663 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

Sat, 25 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 25 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
गैस के दामों में महज नौ रुपए कम हुए हैं। उपभोक्ताओं को अब एक
विज्ञापन
सिलेंडर के लिए 663 रुपए चुकाने पड़ेंगे। एक मई को गैस की कीमतों का पुन: निर्धारण किया जाएगा। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने बताया कि पहले सिलेंडर की कीमत 672 रुपए थी। एक अप्रैल को कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की कीमत कम होने संबंधी आदेश पहुंच गया है और उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बिष्ट ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 663 रुपए चुकाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि गैस की कीमतों में महज नौ रुपए घटने के आदेश आए हैं।

गैस गोदाम का फोन खराब, नहीं हो पा रही सिलेंडर की बुकिंग
भीमताल (नैनीताल)। भवाली स्थित भवाली गैस सर्विस का लैंडलाइन फोन तीन दिनों से खराब है, जिसके चलते दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ता फोन पर गैस की बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र फर्त्याल का कहना है कि वह तीन दिनों से भवाली स्थित गैस गोदाम के लैंडलाइन नंबर पर फोन कर रहे हैं और बार-बार कंप्यूटर यही बता रहा है कि उक्त नंबर कुछ समय से लिए आउट आफ आर्डर किया गया है। उन्होंने बताया कि फोन खराब होने से भीमताल, नौकुचियाताल, जंगलियागांव, धारी, धानाचूली, ओखलकांडा समेत आसपास के ग्रामीण फोन पर गैस सिलेंडर बुक नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed