{"_id":"61c36598b59c9c21f70f0b9b","slug":"now-co-operation-will-be-posted-in-every-district-haldwani-news-hld4484953134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर जिले में तैनात होंगे सीओ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर जिले में तैनात होंगे सीओ ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एसपी क्राइम के बाद अब हर जिले में साइबर क्राइम, सत्यापन जैसे आम जनता के कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए सीओ ऑपरेशन की तैनाती की जाएगी। उनके साथ दरोगा भी तैनात किए जाएंगे।
डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि शासन के निर्देश पर हर जिले में सीओ ऑपरेशन 26 दिसंबर तक तैनात किए जाएंगे। नए सीओ साइबर क्राइम, सत्यापन के अलावा सीसीटीवी का भी कार्य कराएंगे। कोई घटना होने के बाद सीओ अपने अधीनस्थों के साथ साइबर ठगों के लिए ऑपरेशन करेंगे। अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी पर निगरानी रखेंगे। सीओ के अधीन नए बैच के दरोगा तैनात किए जाएंगे। नई तैनाती का मूल मकसद जनता के कार्यों को तेज गति से करना होगा। सीओ ऑपरेशन थानों के आपराधिक घटनाओं के खुलासा करने में मददगार साबित होंगे।
मॉर्डन कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी
जिले में मॉर्डन पुलिस कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी है। इस कंट्रोल के टेलीफोन कंप्यूटर और वॉयस लागर से जुड़े होंगे। यदि कोई फोन नहीं उठाता है तो उसकी रिकार्डिंग भी कंट्रोल रूम में होगी। यदि कोई गलत तथ्य टेलीफोन कॉल पर दिया तो उसकी जानकारी कर्मचारी ही नहीं अधिकारियों को आसानी से मिल सकेगी। कंट्रोल रूम को कार्रवाई के लिए वाहन उपलब्ध कराने पर विचार चल रहा है।