फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: Aanchal milk and products prices Increase

Nainital: आंचल दूध एवं उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी, 64 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम दूध

Fri, 21 Oct 2022 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्दूचौड़ (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्दूचौड़ (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2022 12:35 AM IST
सार

नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से जो रेट अब निर्धारित किए हैं उनमें फुल क्रीम दूध अब 59 से बढ़ाकर 64 रुपये कर दिया गया है। स्टैंडर्ड दूध का एक लीटर वाला पैकेट अब 51 के बजाय 53 रुपये का हो जाएगा।

विज्ञापन
Nainital News: Aanchal milk and products prices Increase
दूध - फोटो : iStock

विस्तार

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने आंचल दूध एवं उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 20 अक्तूबर से लागू होगी। इस बार दीपावली का त्योहार लोगों की जेब पर भारी पड़ने जा रहा है।

विज्ञापन


नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से जो रेट अब निर्धारित किए हैं उनमें फुल क्रीम दूध अब 59 से बढ़ाकर 64 रुपये कर दिया गया है। स्टैंडर्ड दूध का एक लीटर वाला पैकेट अब 51 के बजाय 53 रुपये का हो जाएगा। स्टैंडर्ड दूध का आधा लीटर वाला पैकेट अब 27 रुपये का हो जाएगा। पहले यह पैकेट 26 रुपये का था। टोंड दूध 46 रुपये लीटर से बढ़ाकर अब 50 रुपये हो जाएगा। पहले यह पैकेट 47 रुपये का था। डबल टोंड दूध 44 रुपये से बढ़कर अब 48 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन


पहाड़ी गाय का दूध अब 50 के बजाय 52 रुपये लीटर मिलेगा। 200 ग्राम पनीर का पैकेट 70 के बजाय 75 रुपये का मिलेगा। एक किलो पनीर का पैकेट 340 के बजाय 370 रुपये का मिलेगा। पांच किलो फ्रेश पनीर 1340 रुपये से बढ़कर अब 1420 रुपये का मिलेगा। यह बढ़ोतरी 20 अक्तूबर से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के मुताबिक प्रति लीटर दुग्ध प्रसंस्करण लागत अधिक होने पर दूध एवं दुग्ध पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि गत एक सितंबर को भी दुग्ध संघ ने दूध एवं दुग्ध पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की गई थी जो 50 दिन के भीतर यह दूसरी मूल्यवृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed