फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to vacate houses to families living on the banks of drains in haldwani

Uttarakhand: नालों के किनारे रह रहे परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, 150 से अधिक परिवार है खतरे की जद में

Sat, 04 Jul 2026 07:10 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 04 Jul 2026 07:10 AM IST
सार

जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने हल्द्वानी शहर के नालों के आसपास रहने वाले 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बावजूद घर खाली न करने पर जबरन हटाया जाएगा।

विज्ञापन
Notice to vacate houses to families living on the banks of drains in haldwani
नोटिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने हल्द्वानी शहर के आसपास बहने वाले नालों के आसपास रहने वाले 150 परिवारों को घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद भी घर खाली नहीं हुए तो जरूरत पड़ने पर जबरन हटाया जाएगा।

विज्ञापन

शहर में कलसिया, रकसिया और देवखड़ी नाले बरसात में उफान पर आ जाते हैं। पूर्व के वर्षों में कई बार मानसून के दौरान नालों के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुसने या भूस्खलन से भवन ध्वस्त होने जैसी घटनाएं हुई हैं। बरसात में खतरे को देखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने राजस्व विभाग को समय रहते आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

तहसीलदार कुलदीप पांडे ने बताया कि उक्त नालों के आसपास रहने वाले लोगों को संबंधित क्षेत्र के पटवारी के माध्यम से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के नोटिस जारी किए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति के पास दूसरा कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है तो उसके लिए प्रशासन स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ऐसे लोगों के लिए नगर निगम के रैन बसेरे अथवा सरकारी विद्यालयों में अस्थाई ठिकाना बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सीजन को देखते हुए जिले भर के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। कोई भी अधिकारी इस अवधि में अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया है। जिसके पास सुरक्षित ठिकाना नहीं है उसके लिए प्रशासन स्तर पर व्यवस्थाएं की जाएंगी। - ललित मोहन रयाल जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed