फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to remove encroachment from drain areas heats up politics between Congress and BJP in haldwani

Haldwani: नाला क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के नोटिस से कांग्रेस-भाजपा की सियासत गरमाई, महापंचायत में गरजे नेता

Fri, 20 Jun 2025 10:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Jun 2025 10:43 AM IST
सार

देवखड़ी व रकसिया नालों के आसपास के क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक परिवारों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस ने भाजपा को परेशानी में डाल दिया है। मेयर को न सिर्फ अफसरों से बात करना पड़ी, बल्कि लोगों के बीच जाकर आश्वासन भी देना पड़ा।

विज्ञापन
Notice to remove encroachment from drain areas heats up politics between Congress and BJP in haldwani
सुभाष नगर में आयोजित महापंचायत में बोलते विधायक सुमित हृदयेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवखड़ी व रकसिया नालों के आसपास के क्षेत्रों में पांच सौ से अधिक परिवारों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस ने भाजपा को परेशानी में डाल दिया है। मेयर को न सिर्फ अफसरों से बात करना पड़ी, बल्कि लोगों के बीच जाकर आश्वासन देना पड़ा कि किसी को बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी तरफ कांग्रेस ने सुभाषनगर में महापंचायत कर नोटिसों को तुगलकी फरमान बताते हुए पुरजोर विरोध का एलान किया है।

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से मकान तोड़ने के ये नोटिस पिछले दिनों दिए गए। तभी से यह मामला गरमाया हुआ है। बीते सोमवार को क्षेत्रवासी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले थे। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के नोटिस दे दिया है। वे 40 से 50 वर्षों से यहां बसे हुए हैं। अगर छत छिन जाएगी तो वे कहां जाएंगे। वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

यही कारण है कि बृहस्पतिवार को लालडांठ क्षेत्र में हुई बैठक में मेयर गजराज सिंह बिष्ट पहुंचे। उन्होने लोगों को आश्वस्त किया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा और किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नालों का दोबारा सर्वे कराया जाएगा। मेयर ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से इस मामले में फोन पर बात की। दोनों अधिकारियों से उन्होंने कहा कि प्रशासन देवखड़ी और रकसिया नाले का दोबारा सर्वे कराएं, ताकि वस्तुस्थिति साफ हो सके। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के अलावा पार्षद चंदन सिंह मेहता व नवीन जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित हृदयेश बोले- प्रशासन की कार्रवाई तानाशाही वाली
सुभाषनगर में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के खिलाफ बृहस्पतिवार को दुर्गा मंदिर प्रांगण में महापंचायत हुई। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने इसमें कहा कि प्रशासन की कार्रवाई अमानवीय व तानाशाही पूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बसे परिवारों को उनके मकान तोड़ने का तुगलकी फरमान देना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल घरों को बचाने की नहीं, बल्कि इंसाफ और मानवीय अधिकारों की लड़ाई है। यह कार्रवाई किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इसका हर स्तर पर विरोध होगा। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। जरूरत पड़ी तो न्यायालय जाएंगे।

महापंचायत के बाद विधायक ने बमौरी क्षेत्र का भी दौरा किया। जहां उन्होंने नाले के नाम पर उजाड़े जा रहे परिवारों से भेंट कर उनकी समस्या सुनी। उन्हें भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कहा, बमौरी क्षेत्र के लोगों के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, दीप पाठक, पूरन चंद्र बवाड़ी, सतनाम सिंह चटवाल, मुकुल बल्यूटिया, हेम चंद्र जोशी, गोपाल दत्त जोशी, शशि वर्मा, हेमा कर्नाटक सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आश्वासन की घुट्टी न पिलाएं मेयर, नोटिस वापस कराएं : ललित
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित जोशी का कहना है कि भाजपा के राज में लोगों को घर से बेघर करने वाले नोटिसों का खौफ है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिन से वह प्रभावित परिवारों को साथ लेकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इससे भाजपाई खौफ खाए हैं।जोशी बृहस्पतिवार को चंबल पुल क्षेत्र में संबंधित परिवारों से भी मिले। इसके बाद जोशी ने कहा कि मेयर गजराज प्रभावितों को आश्वासन की घुट्टी न दें बल्कि प्रशासन के माध्यम से जारी नोटिस वापस कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed